Oct 24, 2018 | Uncategorized
Prabhat Khabar News 24-Oct-2018:
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाये गये हैं. श्री मुंडा मंगलवार को दंतेवाड़ा में पदयात्रा कर प्रत्याशी भीमा मांडवी का नामांकन दाखिल कराने डीसी कार्यालय गये. उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी थे. बाद में श्री मुंडा ने पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी एवं प्रमुख लोगों के साथ बैठक की. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.
इस लिस्ट में प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गज नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गयी है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वित्त मंत्री अरुण जेटली, उमा भारती, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी का नाम शामिल है. इसके अलावा बिहार से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, अर्जुन मुंडा, मनोज तिवारी जैसे नेताओं को भी जगह दी गयी है.
दंतेश्वरी देवी का किया दर्शन : श्री मुंडा ने चुनाव अभियान शुरू करने से पहले मां दंतेश्वरी का दर्शन एवं पूजा अर्चना की. उनके साथ पार्टी प्रत्याशी भीमा मांडवी भी थे.
Sep 27, 2018 | Uncategorized
Prabhat Khabar रांची 28-September-2018 :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई प्रज्ञा प्रवाह की ओर से आयोजित लोकमंथन का उद्घाटन गुरुवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया. खेलगांव स्थित बिरसा मंडप में 30 सितंबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में भारत बोध-जन,गण,मन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये साहित्यकार, विचारक, बुद्धिजीवी मंथन करेंगे. यह बुद्धिजीवी व कर्मशील लोगों का साझा मंच है.
Watch the video here.

Aug 9, 2018 | Uncategorized
On the occasion of Vishwa Adivasi Diwas 2018, A grand procession was taken out from Rajendra Chowk (Doranda) to Kutchery Chowk, led by Shri Arjun Munda. A large number of people attired in traditional ethnic dresses danced their way throughout.
A few words by Shri Arjun Munda. Watch video here.
Dec 18, 2017 | Uncategorized
Gujarat has decided. BJP wins with thumping majority.
Dec 6, 2017 | Uncategorized
Campaigning in Gujarat.
Recent Comments